Header Banner

वार्ड 2 के पार्षद कुमावत का निधन

BY — April 2, 2012
श्‍मशान घाट में मौजूद कांग्रेस नेता।

उदयपुर। कांग्रेस के वार्ड 2 से पार्षद माणक कुमावत का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोपहर बाद उनका रानी रोड स्थित श्माशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुमावत पहलवान रह चुके थे। इस अवसर पर शहर के कई जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, परिषदकर्मी, अधिकारी मौजूद थे।

उनके परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें  तत्काल जीबीएच अमेरिकल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पहुंचते ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।  अम्बामाता मंदिर के पीछे स्थित उनके निवास से निकली शवयात्रा में सांसद रघुवीर मीणा, यूआईटी चेयरमैन रूप कुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, वीरेन्द्र  वैष्ण्व, सुरेश श्रीमाली सहित कई अन्य  मौजूद थे। बताया गया कि सभापति सहित अन्य कई महिला पार्षद उनके निवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply