Header Banner

सामाजिक योजनाओं का सर्वे करेगी एकेडमी ऑफ well being society

BY — April 3, 2012

यूनिसेफ ने की नियुक्ति

अध्यक्ष प्रो. विजयलक्ष्मी चौहान, सचिव डॉ. सीमा सिंह

उदयपुर। समाज में खुशहाली के लिये कार्य करने वाली संस्था well being की हुई वार्षिक बैठक में संस्थापक अध्यक्ष प्रो. विजयलक्ष्मीक चौहान ने सदस्यों का स्वागत करते हुए सदस्यों को जीवन में खुशहाली लाने के लिये प्रेरित किया. संस्था सचिव डॉ. सीमा सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

उन्‍होंने बताया कि संस्था को यूनिसेफ द्वारा सरकार की सामाजिक योजनाओं के सर्वेक्षण का अकादमिक कार्य प्राप्त हुआ है। कोषाध्यक्ष ने 2011-12 की वित्तिय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. खुशहाली न्यूज लेटर का विमोचन किया गया।
एकेडमी समय-समय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा समाज में खुशहाली लाने हेतु दृश्यत श्रवण माध्यमों से वृद्ध युवा, बालक एवं महिलाओं की खुशहाली के लिये प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इस बैठक के अंतर्गत 2012-14 की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें अध्यक्ष प्रो. विजयलक्ष्मी चौहान, सचिव डॉ. सीमा सिंह, सहसचिव डॉ. देवेन्द्रसिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष डॉ. कल्पना जैन एवं सात कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मणति से चुनाव किया गया। धन्यवाद डा. अर्चना गोलवलकर ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply