Header Banner

DANCE FRY के लिए ऑडिशंस 8 अप्रेल से

BY — April 3, 2012

उदयपुर। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड फिल्‍म्‍स और मैट्रिक्स डांस एकेडमी के तत्वावधान में सोलो डांस प्रतियोगिता ‘DANCE FRY’ का आयोजन इसी माह में किया जाएगा। इसका ग्रांड फिनाले 13 मई को होगा। एकेडमी की शूर्वी सिसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपए रखी गई है। ऑडिशंस आठ अप्रेल से होटल सीमा में शुरू होंगे। दोनों ग्रुप के लिए प्री ऑडिशंस 8 अप्रेल को, ऑडिशन 22 अप्रेल को, क्वाटर्टर फाइनल 29 अप्रेल को, सेमी फाइनल 6 मई को तथा ग्रांड फिनाले 13 मई को होगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल सीमा एवं यूनिवर्सिटी रोड स्थित मैट्रिक्स डांस एकेडमी पर उपलब्धश हैं। इसके लिए दो सीनियर व जूनियर ग्रुप रखे गए हैं। इनके विजेताओं को क्रमश: पांच हजार रुपए नकद एवं ट्राफी, दो हजार एक सौ रुपए नकद एवं पांच सौ रुपए का गिफ्ट वाउचर तथा एक हजार एक सौ रुपए नकद एवं आकर्षक पुरस्कानर दिए जाएंगे। ये सभी दोनों ग्रुपों में अलग अलग होंगे। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 773 769 7244 पर संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply