Header Banner

पांच लाख की लूट का मामला खुला

BY — April 6, 2012

सात आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। गत 21 मार्च को पंचवटी स्थित आर. के. मॉल के बाहर हुई 5 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन 10 अप्रेल तक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

हाथीपोल थानाधिकारी रतन चावला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अहमदाबाद जा रही टाटा सूमो को पकड़ा जिसमें बैठे 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हों ने बताया कि इन सभी लोगों के दिल्ली से अहमदाबाद मार्ग पर ऐसी वारदातें करने की जानकारी मिली है। इनसे पूछताछ कर और वारदातें खुलवाई जाएंगी। गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत, प्रफुल्लहभाई, गुरुभाई, दिनेश भाई, किशन भाई, मुकेश भाई एवं जगदीश भाई शामिल हैं। टीम में एएसपी तेजराजसिंह, डिप्टी दयानंद सारण सहित हाथीपोल थाने के अशोकसिंह, मनोहरसिंह, रघुवीरसिंह, कन्हैयालाल, प्रवीण कुमार, सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर, घंटाघर थाने के हरेन्द्रंसिंह आदि शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply