प्रतिष्ठित फील्ड क्लब चुनाव के लिए तैयार

BY — April 7, 2012

उदयपुर। शहर के सबसे पुराने और सम्मापनित माने जाने वाले फील्ड क्लब के चुनाव रविवार को होंगे। प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दम-खम लगा दिया। इस बार चुनाव में हालांकि क्लब पर सत्ता में आने के बजाय प्रत्याशियों के समक्ष साख का सवाल ज्यामदा है। प्रत्याशी शनिवार देर रात तक अपने चुनाव अभियान में जुटे रहे।

क्लब सदस्यों से फोन पर कैम्पेनिंग करते रहे। कुछ प्रत्याशियों ने सदस्यों के घर भी दस्तंक दी। प्रमुख पदों के प्रत्याशी तो एक-एक बार सदस्यों के लिए भोज तक आयोजित कर चुके हैं। टी पार्टी तो रोजाना का शगल बन गया है। महिलाओं ने भी क्लब में पारिवारिक माहौल को लेकर गत दिनों बैठक आयोजित कर संकल्प जता चुकी हैं। सदस्य इस बार किसी भी प्रत्याशी का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे हैं। यह प्रत्याशियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सभी का स्वागत मुस्कराहट से कर रहे हैं। सचिव पद को लेकर काफी जद्दोजहद होने की संभावना है। इस पद पर डॉ. अनुज शर्मा एवं छाबड़ा स्टोन के सत्येन्द्रपालसिंह छाबड़ा चुनाव मैदान में होकर सक्रियता बनाए हैं। जहां डॉ. शर्मा पूर्व में दो बार सचिव रह चुके हैं वहीं छाबड़ा नए चेहरे के रूप में सामने आए हैं। क्लब में पूर्व में पदाधिकारी रह चुके छाबड़ा सरल स्वभाव एवं अपनी प्रतिष्ठा का लाभ उठाने को आतुर हैं।
उपाध्यक्ष पद पर सुखाडि़या विश्वविद्यालय के छात्र कल्यांण अधिष्ठाता (DSW) डॉ. कैलाश सोडाणी एवं के.एल.धाबाई सक्रिय हैं। हालांकि सर्राफा व्यंवसायी यशवंत आंचलिया भी जोर लगा रहे हैं। रविवार सुबह 8 बजे मतदान आरंभ हो जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *