प्रो. चाहल का सुविवि ने किया अभिनन्‍दन

BY — April 7, 2012

उदयपुर। कृषि विश्‍वविद्यालय के सेवानिवृत्‍त कुलपति प्रो एसएस चाहल का सुखाडिया विश्‍वविद्यालय की ओर से अभिनन्‍दन किया गया। प्रबन्‍ध अध्‍ययन संकाय परिसर में आयोजित समारोह में सुविवि के कुलपति प्रो इन्‍द्रवर्द्धन त्रिवेदी ने प्रो चाहल को पुष्‍पगुच्‍छ, स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया तथा शॉल ओढा कर अभिनन्‍दन किया।

इस अवसर पर रजिस्‍ट्रार डा एलएन मन्‍त्री, वाणिज्‍य महाविद्यालय के डीन प्रो दरियाव सिंह चुंडावत, विज्ञान महाविद्यालय के डीन प्रो महीप भटनागर, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के डीन प्रो शरद श्रीवास्‍तव, विधि महाविद्यालय के डीन डा आनन्‍द पालीवाल, छात्र कल्‍याण अधिष्‍ठाता प्रो केसी सोढाणी, एफएमएस के निदेशक प्रो पीके जैन सहित विश्‍वविद्यालय के प्राध्‍यापक और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो चाहल ने अपने अनुभव बांटे तथा विवि से जुडे अपने संस्‍मरण सुनाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *