Header Banner

मनोनीत ट्रस्टियों को बैठक में नहीं बुलाने से आक्रोश

BY — April 10, 2012

भाजपा पदाधिकारी यूआईटी चेयरमैन से मिले

उदयपुर। नगर परिषद के दो पार्षदों को मनोनीत ट्रस्टी के रूप में नगर विकास प्रन्यास में बैठकों में नहीं बुलाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने आज यूआईटी चेयरमैन रूप कुमार खुराना से मिले और ज्ञापन दिया। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में सभापति रजनी डांगी, मांगीलाल जोशी, चंचल अग्रवाल, प्रमोद सामर आदि सुबह यूआईटी पहुंचे और खुराना से मिले।

इन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार की ओर से मनोनीत पार्षदों को नगर परिषद में न सिर्फ बुलाया गया बल्कि सम्मान किया गया। फिर परिषद के पार्षदों को मनोनीत ट्रस्टी के रूप में यूआईटी की बैठकों में क्यों नहीं बुलाया जा रहा है? इन्होंने आक्रोश जताया‍ कि इससे शहर का विकास अवरुद्ध हो रहा है। पूर्व बोर्ड के समय भी मनोनीत पार्षदों को ट्रस्टी के रूप में बुलाया जाता रहा है। इस पर खुराना ने कहा कि अगर ऐसा है तो तुरंत फाइल दिखवाकर अगली बैठक में इन मनोनीत पार्षदों को बुलवाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply