आकोदडा़ बांध की सुरंग में हादसे में एक श्रमिक की मौत

BY — April 13, 2012
file

उदयपुर। शहर की झीलों को वर्ष पर्यन्तो भरे रखने के उद्देश्यक को लेक बन रही देवास परियोजना के तहत आकोदड़ा बांध की सुरंग में आज रिंच टूट जाने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई और 11 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद श्रमिक सुरंग में रिंच के सहारे (लोहे की बनी रॉड) उतर रहे थे। उसी से मलबा भी निकाल रहे थे।

तभी रिंच अचानक टूट गई जिससे अंदर एक श्रमिक पर मलबा गिर गया। श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 श्रमिक घायल हो गए जिन्हें  उदयपुर के एम. बी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक टी.सी. डामोर, जिला कलक्टसर हेमंत गेरा, पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ , गिर्वा पुलिस उपाधीक्षक, गिर्वा उपखण्डि अधिकारी पुष्पे न्द्ररसिंह शेखावत आदि मौके पर पहुंचे और हताहतों को उपचार उपलब्धा कराया। उल्लेखखनीय है कि देवास परियोजना के तहत आकोदड़ा बांध से उदयपुर को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए यहां बनी सुरंग का काम चल रहा था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *