Header Banner

नौ लाख से अधिक की चोरी

BY — April 17, 2012

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 30 तोला सोना और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक परिवार के साथ इंदौर गया हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंद विहार निवासी बसंत कुमार की पुत्री इंदौर में पढ़ाई कर रही है। बसंत कुमार दरीबा माइंस में कार्यरत है।

सपरिवार पुत्री से मिलने इंदौर गए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने दरवाजे के नकुचे तोड़कर दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। मकान में रखी अलमारी का ताला चोरों ने खोलकर सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे करीब 30 तोला सोने के जेवर एवं 40 हजार रुपए नकद ले गए। बसंत कुमार वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला जिस पर पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर थाने से जाब्तां एवं कार्यवाहक अधिकारी दिव्याप मित्ततल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply