प्रो. कटारिया को जी. वी. पंत पुरस्कार

BY — April 18, 2012

उदयपुर । मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में नवनियुक्त प्रोफेसर सुरेन्द्र कटारिया को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पं. गोविन्द वल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ’’ भारत में पुलिस सुधार : प्रवृत्तियाँ एवं चुनौतियाँ ’’ के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार में 30 हजार रुपए नकद तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

इससे पूर्व भी प्रो. कटारिया को यह पुरस्कार वर्ष 2002 तथा 2006 में प्रदान किया जा चुका है। इस पुरस्कार के अतिरिक्त इन्हें योजना आयोग के कौटिल्य पुरस्कार, संघ लोक सेवा आयोग के प्लैटिनम जुबली अवार्ड, राजभाषा विभाग के ज्ञान—विज्ञान पुरस्कार, वित मंत्रालय के मौलिक लेखन पुरस्कार सहित संसदीय कार्य मंत्रालय तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा लेखन कार्य हेतु कुल 16 बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *