एन्‍ट्रेजा-2012 में खूब दिखाया उत्साह

BY — April 21, 2012

सनराईज ग्रुप का फेस्ट

उदयपुर। सनराईज ग्रुप के उमरड़ा स्थित इंजीनियरिग कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय एन्ट्रेजा-2012 का शुभारंभ हुआ। सभी गतिविधियां दो ग्रुप में हुई। पहले आर्टिस्टिक में कोलाज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, एडमेकिंग तथा फेस पेंटिंग स्पर्धाएं हुई।

इसी तरह टेक्निकल में ब्रिज मेकिंग, मॉडल मेकिंग, ब्रेक द कोड एवं ऑर्बिटल मॉशन स्‍पर्धा हुई। ग्रुप की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्वीटी नारंग ने बताया कि दोनों गतिविधियों में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शहर के अन्य‍ टेक्निकल कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी एन्ट्रेजा में हिस्सा लेकर अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। विद्यार्थियों ने आयोजन के फाइनल रिजल्ट्स एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *