परशुराम जयंती के उपलक्ष्‍य में विप्रजनों ने किया रक्तदान

BY — April 21, 2012

शोभायात्रा, धर्मसभा व परिचय सम्मेलन रविवार को

उदयपुर। भगवान परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे भगवान परशुराम परिवार के तत्वावधान में रक्तदान व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35 यूनिट रक्तदान किया गया।

महाराणा भूपाल चिकित्सा में आयोजित समारोह में देवस्थान आयुक्त एस.एल. नागदा, पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली, देवीशंकर चौबीसा, के.के. शर्मा, पार्षद अर्चना शर्मा अतिथि थे। अध्यक्षता नगर परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली ने की। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजन कैलाश बिहारी वाजपेयी ने किया। धन्यवाद नटवरलाल शर्मा ने किया। समारोह के बाद वार्डो में रोगियों को फल व बिस्किट वितरित किए गए।
चाणक्य परिवार संस्था के अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा ने स्वागत भाषण करते हुए संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था के श्यामसुन्दर शर्मा, श्याम लाल सुखवाल, जगत नागदा, श्रीमती पंकज आमेटा ने अतिथियों का स्वागत किया।
35 यूनिट रक्तदान : रक्तदान शिविर में पी.आर. आमेटा, डॉ. जयराज आचार्य, भंवर लाल शर्मा, लज्जा शंकर नागदा, पूर्व पार्षद जगत नागदा, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, अलका शुक्ला, सीता शर्मा, सुनीता शर्मा, एल.के. जोशी, हरिशंकर तिवारी, लोकेश पालीवाल, जयवद्र्धन औदिच्य, नीतिन पालीवाल, भूपेन्द्र शर्मा, महावीर राठौड, दिनेश चौबीसा, देवेन्द्र नागदा, प्रदीप श्रीमाली, हरीश शर्मा, हंसमुख पानेरी, हिमांशु व्यास, धीरज व्यास, निकुंट भट्ट, सुनीता शर्मा, पुनीत प्रकाश दीक्षित, पवन शर्मा, विनोद पाण्डे, बाबूलाल शर्मा, विक्रम मेनारिया, भरत जोशी, हितेष चौबीसा शामिल थे।
विभूतियों का सम्मान : समाजसेवी देवीशंकर चौबीसा, पं. लक्ष्मी नारायण गौड़, सुरेश उपाध्याय, मदनलाल शर्मा, नटवर लाल शर्मा, हेमशंकर दीक्षित, फिल्मी गीतकार पं. विश्वेश्वर शर्मा, साहित्यकार जय प्रकाश पण्ड्या ज्योतिपुंज, क्रिकेटर अशोक मेनारिया, इसरों में वैज्ञानिक पद पर चयन के लिए विनय पालीवाल, राष्ट्रीय खिलाडी भक्ति शर्मा, माला सुखवाल, भूपेन्द्र व्यास, विनिषा जोशी व कथावाचक पं. गोपाल व्यास का सम्मान किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *