परशुराम जयंती पर गंगा आरती व दीपदान

BY — April 23, 2012

उदयपुर। भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव के चौथे दिन श्री महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र यज्ञ समिति व सर्वब्राह्मण समाज समिति की महिला शाखा के तत्वावधान में सोमवार शाम गणगौर घाट पर गंगा आरती व दीपदान का आयोजन हुआ। समारोह में अतिथियों व समाजजनों ने सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की।

उसके बाद गणगौर घाट पर भगवान परशुराम के जयकारे गूंज उठे। आतिशबाजी भी की गई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम की आरती के बाद पिछोला झील में दीपदान किया। कार्यक्रम में महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष तेजशंकर पालीवाल, प्रदीप आमेटा, गोपाल राय नागर, शिक्षा विद् सुरेन्द्र द्विवेदी, वासुदेव शास्त्री, जयकृष्ण दवे, धर्मनारायण जोशी, के.के. शर्मा, शिवरतन तिवारी, नटवर लाल शर्मा, भंवर लाल शर्मा, रंजनराज आचार्य, महिला शाखा की अध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित, उपाध्यक्ष सुमित्रा आचार्य, महासचिव चन्द्रकांता मेनारिया भी उपस्थित थे। संयोजन तेजशंकर पालीवाल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन गोपाल राय नागर ने किया।
रूद्राभिषेक 24 को : भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के पांचवे व अंतिम दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे महाकालेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी समिति के महासचिव के. के. शर्मा ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *