Header Banner

स्कूली शतरंज का महाकुंभ 26 से

BY — April 24, 2012

शहर की पहली इण्टर स्कूल इनामी नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता

उदयपुर। सेंट एन्थोनी स्कूल की मेजबानी में पहली इंटर स्कूल इनामी शतरंज प्रतियोगिता 26 अप्रेल से गोवर्धन विलास स्थित विद्यालय परिसर में शुरू होगी। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने बताया कि दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में शहर के 15 विद्यालयों की प्रविष्टि प्राप्त हो चुकी है, जिनमें करीब 150 विद्यार्थी अलग-अलग 3 वर्गों में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता व्यवस्थापक व शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल तीनों वर्ग में मिलाकर टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा में करीब आठ हजार रुपए नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। शेष सभी शातिरों को प्रमाण पत्र व विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्विस पद्धति से पांच चक्रों में होगी। इसमें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। प्रतियोगिता में केवल विद्यालय से प्राप्त प्रविष्टि को ही स्वीकार किया जायेगा। इच्छुक विद्यालय मेजबान विद्यालय में प्रविष्टि के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
मेजबान सेन्ट एन्थोनी, आलोक स्कूल, सेन्ट्रल एकेडमी, केन्द्रीगय विद्यालय, डीपीएस, सेन्ट ग्रेगोरियस, सीपीएस, सनबीम, इण्डो अमेरिकन, स्टेनवर्ड सहित शहर के कई विद्यालय इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply