फतहसागर किनारे फिश एक्वेरियम का काम जारी

BY — April 25, 2012

उदयपुर। फतहसागर झील किनारे फिश एक्वेमरियम का कार्य जोरों पर है। यह कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद उदयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा तोहफा साबित होगा। इससे फतहसागर की पाल को भी मजबूती मिलेगी। यह जानकारी जिला कलक्टर हेमंत गेरा ने बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना की बैठक में दी।

उन्होंने पावर प्रजेन्टेशन से फिश एक्वेरियम में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। इससे पूर्व बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल ने नगर परिषद्, नगर विकास प्रन्यास आदि सभी संबद्ध अधिकारियों को कहा कि राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समयबद्घ रुप से पूर्ण करने के प्रयास करें। उन्होंने फतहसागर एवं पिछोला झील के लिए करवाये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में प्रन्यास सचिव आर. पी. शर्मा ने बताया कि तीन वर्षों में झील संरक्षण परियोजना के तहत फतहसागर एवं पिछोला झील पर  करीब 27 करोड के विभिन्न कार्य करवाये गये है। उन्होंने बताया कि फतहसागर से रानी रोड तक बनाये गये स्टे्रस वाटर मैनेजमेन्ट से काफी मात्रा में शुद्घजल झीलों में पहुंचा है। पिछोला में स्थापित धोबीघाट को शिफ्ट करने , गोर्वधन सागर एवं उदयसागर झील के विकास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने, फतहसागर में स्थापित फाउन्टेन को चलाने, रानी रोड पर स्थापित केबल को अण्डर ग्राउण्ड करने आदि बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *