Header Banner

स्कूली शातिरों का शतरंज महासंग्राम शुरू

BY — April 26, 2012

22 विद्यालयों के 230 शातिरों ने दौड़ाये दिमागी घोड़े

उदयपुर। सेंट एन्थोनीज स्कूल की मेजबानी में प्रथम इंटर स्कूल इनामी शतरंज प्रतियोगिता का आगाज गोवर्धन विलास स्थित विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। प्रतियोगिता व्यवस्थापक व शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर रेमीजियस प्राचार्य सेन्टपॉल स्कूल व विशिष्ट अतिथि हर्मन नोर्बाट (मैत्री सदन) थे। अध्यक्षता विद्यालय निदेशक एल्विन डिसूजा ने की। पहले दिन हुए ३ चक्रों के मुकाबलों के पश्चात् बढ़त इस प्रकार है :-

व्यक्तिगत स्पर्धा में
कक्षा 1 से 4 में अल्पेश पाटनी, सार्थक जैन, देवांश चेचाणी, पल्लव चौधरी, ध्रुव कालानी, यश माहेश्वरी, स्वप्निल यादव (3 अंक), ईशान व्यास, विदित चौहान (2.5 अंक)।
कक्षा 5 से 8 में मंथन चित्तौड़ा, उज्जवल सोनी, अदिति कोठारी, वन्दन लोढ़ा, ओजस शुक्ला, अक्षत तलेसरा, प्रियांश जैन, धिरज नेहलानी, वरूण सोनी (3 अंक), प्रभव माहेश्वरी, भुवन चौबीसा, सुबौध नायक, गितांश कालरा (2.5 अंक)
कक्षा 9 से 12 में यश पुरोहित, ध्रुवल शाह, गौरव जैन, अक्षयराज कुमावत, आयुश जैन, तरंग गुप्ता, विजयराज पुरोहित (3 अंक), प्रियांशु वया, सिद्धार्थ सेठ, मोनिका साहू, मुदित बाबेल (2 अंक)
टीम स्पर्धा में बढ़त
कक्षा 1 से 4 में सेन्ट एन्थोनीज, सेन्ट पॉल, एमडीएस
कक्षा 5 से 8 में सेन्ट एन्थोनीज, सीपीएस, एमएमपीएस, एमडीएस
कक्षा 9 से 12 में आलोक, सीपीएस, सेन्ट एन्थोनीज, एमडीएस।
प्रतियोगिता के शेष चक्र कल खेले जाएंगे। इसके बाद समापन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। मुख्य अतिथि एसआईईआरटी के पूर्व डायरेक्टर शरदचन्द्र पुरोहित, राजेन्द्र तेली (फीडे आर्बिटर, फीडे रेटेड प्लेयर, राष्ट्रीय शतरंज ट्रेनर) होंगे। प्रतियोगिता का अगला चक्र सुबह 9 बजे खेला जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply