कौमी एकता सप्ताह के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

BY — May 3, 2012

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 62वें जन्मदिन को उदयपुर में कौमी एकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न आयोजनों के साथ कौमी एकता सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 62 वें जन्मदिन की खुशी में कौमी एकता द्वारा प्रात :11 बजे आशाधाम में तथा दोपहर एक बजे मूक बधिर स्कूल में फल वितरण, अल्पाहार का वितरण किया गया।

शाम को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के इसी क्रम में कौमी एकता द्वारा उदयपुर में मुख्यमंत्री की पसंदीदा जगह फतहसागर पर नेहरू पार्क बोट स्टेण्ड के पास 62 फीट लम्बा केक काटा गया जिसमें शहरवासियो ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की ढेरों बधाईयाँ दी। फतहसागर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी प्रभात कुमार सिंघल, सहायक अधिकारी टी. आर. कण्डऱा एवं पवन शर्मा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित पुस्तकों एवं पत्रक को बाँट कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभायी। कार्यक्रमों की इन श्रृंखला में शाम को कौमी एकता मुशायरा भी हुआ जिसमें शहर के प्रसिद्ध शायरों ने अपनी शेरों व प्रस्तुतियों से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मुशायरा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ एवं नौजवान कार्यकताओं ने भाग लिया और मुशायरे का आनंद लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *