Header Banner

शहर के 11 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कल

BY — May 8, 2012

रोटरी क्लब उदयपुर का आयोजन

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से गुरूवार को रोटरी बजाज भवन में प्रस्‍तावित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में शहर के 11 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा। क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि समारोह में सभी 11 वरिष्‍ठ नागरिक अलग-अलग क्षेत्रों से लिए गए हैं।

समारोह शाम साढ़े सात बजे होगा। सम्‍मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिकों में विधायक गुलाबचन्द कटारिया, नंद चतुर्वेदी, आर.के.चतुर, के.पी.गुप्ता, गोविन्द कालरा, एन.एल.कच्छारा, पारसमल अग्रवाल, बिजमोहन माहेश्वरी, सुरेश मोदी, परमेश्वर धर्मावत, राजेन्‍द्र प्रसाद शर्मा शामिल हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply