Header Banner

भू रूपांतरण के 14 मामले निस्‍तारित

BY — May 11, 2012
यूआईटी की बैठक
उदयपुर। नगर विकास प्रन्‍यास में व्‍यावसायिक प्रयोजनार्थ 14 मामलों का निस्‍तारण कर दिया गया। प्रन्‍यास सचिव डॉ. आर. पी. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हुई भू उपयोग परिवर्तन समिति की बैठक में इन मामलों को अनुमति दी गई।

मास्‍टर प्‍लान के अनुसार आवेदक इनमें आवासीय से व्‍यावसायिक प्रयोजनार्थ भू रूपान्‍तरण चाह रहे थे। इनकी 90-बी पहले हो चुकी थी। बैठक में यूआईटी चेयरमैन रूप कुमार खुराना, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply