मदर्स डे पर आईएएस में चयनित नईम की मां का सम्मान

BY — May 11, 2012

उदयपुर। संघर्ष और अभावों में भी हिम्मत नहीं हार कर भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में उदयपुर जिले के दो प्रतिभाओं ने स्थान पाया है। मदर्स डे के उपलक्ष्य में विश्व शंकू सेवा संस्थान द्वारा नईम मुस्तफा की विधवा मां का सम्मान किया जाएगा जिनका त्याग और तपस्या उनके जीवन में नये रंग भरेगी।

ऐसा पहली बार हुआ है जब उदयपुर शहर से अल्पसंख्यक वर्ग से एक साथ दो प्रतिभाओं नईम मुस्तफा एवं अजहर बेग का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। नईम मुस्तफा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 520 वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने सेन्ट्रल अकेडमी अम्बामाता एवं गुरु गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा पूर्ण की जबकि एमबीबीएस मुम्बई से किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply