Header Banner

सेंट एंथोनी में स्कूल कंसर्ट-2012 (pics)

BY — May 12, 2012

उदयपुर। सेंट एंथोनी सीनियर सैकंडरी स्कूल में शनिवार शाम स्कूल कंसर्ट-2012 का आयोजन किया गया। गोवर्धन विलास स्थित स्कू‍ल परिसर में शाम को शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग और आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि बिशप जोसफ पतालिल तथा विशिष्ट अतिथि फादर नोर्बट हरमन तथा रंजन निकोलस थे।

स्कूल के प्राचार्य विलियम ने बताया कि कार्यक्रम में पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसमें प्रार्थना, ए वार्म वेलकम फ्राम ए फेयरी टेल, ऑन द बीट्स ब्लेक डायमंड, द जुरासिक पार्क, बनीज़ ऑन ए मूव, मेक ए विश, ए सेलिब्रेशन इनडीड, इन सर्च ऑफ नेक्टर, गेट थ्रिल्ड नॉट चिल्ड सहित कई नाट्य प्रस्तुतियां भी बच्चों ने दी। इस दौरान पुरसकार वितरण समारोह का आयोजन भी हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply