Header Banner

मंत्रोच्चार के साथ श्याम उपवन का कार्य शुरू

BY — May 13, 2012

टाउनहॉल में वार्षिक जागरण 19 को

उदयपुर. श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट के छठें वार्षिक जागरण महोत्सव को लेकर रविवार को टाउन हॉल परिसर में मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ। आयोजन स्थल पर श्याम कुंड खाटू नगरी और गंगाजल का छिडक़ाव किया गया। विधि विधान के साथ हुए पूजन कार्यक्रम में नव ग्रह देवताओं का आह्वान करते हुए 21 जोड़ों ने श्याम बाबा की पूजा की।

टाउन हॉल परिसर में सुबह साढ़े नौ बजे पंडित जगदीश चौबीसा के मंत्रोच्चार के साथ हुए आयोजन में श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट परिवार के सदस्य मौजूद थे। ट्रस्ट के केके गुप्ता तथा नरेश गुप्ता ने बताया कि अनुष्ठान में एस. के. खेतान, श्याम सुंदर गोयल तथा कैलाश चंद्र गर्ग ने पूरे मैदान में गंगाजल व पंचामृत का छिडक़ाव किया। लाल पीले केसरिया वस्त्र घारण कर उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्ति मय बना दिया।
कलाकार पहुंचे, आज से निर्माण
प्रवक्ता घनश्यामसिंह भींडर ने बताया कि श्याम उपवन के लिए दिल्लीवासी सचिन गोयल की देखरेख में मंच निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। सौ फीट ऊंचे पांडाल व दरबार का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली से आने वाले कलाकार सुंदर से सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे। राजेंद्र भटनागर ने बताया कि शहरवासियों को आयोजन से जोडऩे के लिए श्याम रथ से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रचार प्रसार में कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जा रही है। छठें वार्षिक भजन संध्या का मुख्य आकर्षण भजनों के बादशाह अलीगढ़ निवासी श्री विमल दीक्षित (पागल), चित्र विचित्र जी महाराज, वृंदावन धाम, कोटा से ट्विंक्ल शर्मा, दिल्ली से भगवान दीक्षित तथा जयपुर से निजाम एंड पार्टी होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply