Header Banner

कच्ची शराब के 10 ड्रम जब्त

BY — May 14, 2012

उदयपुर। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कच्चे शराब की भट्टी सहित 10 ड्रम कच्ची शराब जब्त की। आज दोपहर में प्रतापनगर थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि देबारी के बारहवीं बटालियन रोड पर कच्ची शराब बनाने के अवैध कारोबार चल रहा हैं।

इस पर प्रतापनगर थानाधिकारी सतीश मीणा ने आरोपी छगन गमेती के घर पर मय जाब्ता अवैध रूप से शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली चालू हालत में शराब की एक भट्टी, महुड़ा शराब से भरे 10 ड्रम एवं शराब बनाने के लिए काम में लिए जाने वाले गंदे पानी के 7 ड्रम बरामद कर उनको मौके पर ही नष्ट किए। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान आरोपी छगन गमेती व उसके साथी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply