Header Banner

सेलिब्रेशन मॉल की ओर से फोटोग्राफी कंपीटिशन

BY — May 15, 2012

नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की हिस्सेदारी

उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल की ओर से नेशनल ज्योनग्राफिक चैनल के साझे में एक फोटोग्राफी कंपीटिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 10 जून तक अपनी एंट्रीज भेजनी होगी। मॉल के सीनियर मार्केटिंग एक्जीन‍क्यूटिव अंकित तलेसरा ने बताया कि कंपीटिशन इस पर आधारित होगा कि केपिटालैंड सेलिब्रेशन मॉल आपके शहर में लोगों के साथ किस तरह इंटरेक्ट कर रहा है।

उसकी क्या गतिविधियां हैं? फोटो ऑरिजिनल भेजने होंगे। विजेता को सिंगापुर में एनी ग्रीफिथ के साथ फोटोग्राफी सीखने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्तन 10 हजार सिंगापुर डॉलर के इनाम भी जीत सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी के फोटोग्राफ्स सिंगापुर में फोटो प्रदर्शनी में भी लगाए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply