Header Banner

गर्मी से शहरवासी परेशान

BY — May 18, 2012

उदयपुर। शहर में बढती गर्मी से शहरवासी खासा परेशान और बेहाल हो रहे हैं। शहर में पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से जहाँ लोगों ने थोड़ी चैन की साँस ली थी वही अब तेज उमस और जबरदस्त धूम से मौसम ऐसा बदला की लोगों का घरों में और घरों के बाहर रहना तक मुहाल हो गया हैं।

पिछले एक सप्ताह से आग उगलती गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी से अभी तत्काल राहत मिलने की संभावना नहीं है। सूरज की तपिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अगर लोग निकल भी रहे हैं तो जल्दी से जल्दी छाया में चलने का प्रयास करते हैं। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। रात में तो अब लोगों को कुलर भी अराराम नही दे पा रहा हैं।
news & photo : रवि मल्‍होत्रा

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply