उड़ान-2012 में विशाल राजसिंह व हेमंतसिंह प्रथम

BY — May 21, 2012

उदयपुर। परपल प्लेनेट ईवेंट प्रा. लि. द्वारा आयोजित उड़ान-2012 डांस का फाईनल मुकाबला रविवार शाम को टाउन हॉल के सुखाडिय़ा सभागार में प्रतिभागियों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। तीन दिन चले आडि़शन्स में अपनी प्रतिभा से फाईनल में पहुचे 47 प्रतिभागियों ने अपने डांस से सभी दर्शको का मन मोह लिया।

परपल प्लेनेट इवेंट प्रा. लि. की प्रबंधक पूजा पोखरना ने बताया कि सीनियर वर्ग में विशाल राजसिंह ने प्रथम, अशोक कुमार मेघवाल ने द्वितीय एवं रोशन लाल कलाव ने तृतीय स्थन प्राप्त किया, वहीं जूनियर वर्ग में हेमन्त सिंह गोरखा ने प्रथम, मिनल शर्मा ने द्वितीय एवं भव्य ओबरवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हे कुल 30,000 नकद एवं प्रथम स्थान पर रहे सीनियर, जूनियर विजेताओं को केम्बे रिसोर्ट द्वारा 2 दिन व 3 रात का स्टे इनाम स्वरूप दिया गया।
उडाऩ- 2012 को सफल बनाने में परपल प्लानेट टीम का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम में सत्येन्द्रपाल सिंह छाबड़ा, किरणमल सावनसुखा मुख्य अतिथि, सीमा चोरडिया सभापति रजनी डांगी विशिष्ट़ अतिथि एवं विजयलक्ष्मी गलुण्डिय़ा, यथार्थ वर्मा, निधि सक्सेना निर्णायक थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *