Header Banner

वंचित पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन की धीमी प्रक्रिया पर सांसद को ज्ञापन

BY — May 21, 2012

उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मण्डल ने रविवार को क्षेत्रीय सांसद रघुवीर सिंह मीणा को ज्ञापन देकर पत्रकारों को शीघ्र भूखण्ड आवंटन कराने की मांग की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद को बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसरण में पत्रकारों ने रियायती दर पर भूखण्ड आवंटन हेतु नगर विकास प्रन्यास में आवेदन कर रखा है।

दो माह की अवधि के उपरांत भी प्रन्यास द्वारा आवंटन की प्रक्रिया आरंभ नहीं की गई है। प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद से भूखण्ड आवंटन प्रक्रिया शीघ्र आरंभ कराने तथा प्रक्रिया के सरलीकरण की मांग की। सांसद ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र ही आवंटन प्रक्रिया आरंभ करवाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मण्डल में राजेश वर्मा, नरेन्द्र पूर्बिया, देवेन्द्र शर्मा, कपिल श्रीमाली, मनु राव, मुनीष अरोडा, पंकज वैष्णव आदि शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply