Header Banner

पत्रकारों को शीघ्र ही मिलेंगे भूखण्ड

BY — May 22, 2012

उदयपुर। उदयपुर शहर के पत्रकारों को शीघ्र ही भूखंड आवंटित कर दिये जाएंगे। आवंटन की कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है तथा सप्ताहांत तक आवेदन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण हो जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रन्यास अध्यक्ष रूपकुमार खुराना व सचिव डॉ. आर. पी. शर्मा ने लेकसिटी प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल को दी।

उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्रों की जांच का कार्य आरम्भ हो चुका है। अगले सप्ताह तक जांच कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्रन्यास अध्यक्ष ने बताया कि आवंटन किये जाने वाले भूखण्डों का स्थान चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दक्षिण विस्तार योजना में 150 भूखण्डों को चिन्हित किया गया है जिनका प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को अनुमोदन हेतु भेज दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply