Header Banner

कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प

BY — May 23, 2012

कुंथु महिला जागृति मंच के हॉबी क्लासेज शिविर का समापन

उदयपुर। दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा समाज के श्री कुंथु महिला जागृति मंच का निशुल्क हॉबी क्लासेज शिविर का समापन कन्या भूण हत्या  नहीं करने के संकल्प के साथ हुआ। मुख्य  अतिथि उमेश नावडि़या थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंतीलाल थाया मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि धर्म से बढ़कर कर्म है। इन्हों ने धर्म सम्बन्धी शिविर लगाने का भी आह्वान किया।

kunthu mahila jagriti manch की सचिव विनीता हिंसावत ने बताया कि शिविर में मेहंदी, डांस क्ला सेज, पेंटिंग, ड्राइंग, स्केचिंग, माइक्रोवेव कुकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। करीब पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा  लिया। मंच की सदस्याओं ने कन्या  भ्रूण हत्याे नहीं करने का संकल्पं जताया। विभिन्न  स्पर्धाओं की विजेताओं को पारितोषिक दिया गया। संचालन मोनिका सिपरिया ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply