रोहिणी तपने के साथ कांग्रेस में भी गर्मी

BY — May 26, 2012

गुटबाजी दिखी पत्रकार वार्ता में

उदयपुर। रोहिणी नक्षत्र की तपन बढ़ने के साथ गर्मी की तपन में आए तेज की तरह ही कांग्रेस में 27 मई को प्रस्तावित संभागीय कार्यशाला को लेकर भी शहर जिला कांग्रेस में गुटबाजी भी उफान पर आ गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को सुखाडि़या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में संभागीय कार्यशाला को लेकर प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता नीरज डांगी के सुबह सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के तुरंत बाद शहर कांग्रेस पदाधिकारी उबल पडे़। उल्‍लेखनीय है कि 24 मई को रोहिणी नक्षत्र तपने लगा है और यह 13 दिन तक गर्म रहेगा। ज्‍योतिषियों के अनुसार इसी कारण गर्मी की तपन अधिक होती है।

पत्रकार वार्ता के दौरान वहां पहुंचे अर्जुन राजोरा, शराफत खां, कमल चौधरी, राहुल व्यांस, पार्षद राजेश जैन, दीपक औदिच्यु, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, हेमंत श्रीमाली आदि ने डांगी से शिकायत की और कहा कि शहर में कोई कार्यक्रम हो रहा है और शहर जिला कार्यकारिणी को ही इसकी सूचना नहीं है। दीपक औदिच्य ने तो यहां तक कहा कि आप खुद चार दिन से उदयपुर में बैठकें ले रहे हैं और आपने शहर जिलाध्यक्ष से यह तक नहीं पूछा कि कार्यकारिणी कहां है? इस पर डांगी ने कहा कि यह कांग्रेस का कार्यक्रम है और सभी को आकर इसे सफल बनाना है। उधर पत्रकार वार्ता में डांगी के साथ नीलिमा सुखाडि़या और देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरेश नागदा के अतिरिक्तं पंकज शर्मा के भी बैठने पर कमल चौधरी ने आपत्ति जताई। अन्य  नेताओं ने कहा कि पंकज शर्मा को अपने पास बिठाने का अर्थ उसके कथित मीडिया सेंटर को मौन सहमति देना है। पदाधिकारियों ने कहा कि पंकज शर्मा द्वारा स्वयं भू मीडिया सेंटर चलाया जा रहा है और स्वयं भू अध्यक्ष भी घोषित है।
हंगामे के बारे में वरिष्ठ नेता दिलीप सुखाडि़या ने कहा कि पहले हर कोई कार्यकर्ता था और नेता कम थे। अब नेता अधिक हो गए हैं और कार्यकर्ता ढूंढने पड़ रहे हैं। जब तक सत्ता  और संगठन में तालमेल नहीं होगा, ऐसी परिस्थितियां आम हो जाएगी।
इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में डांगी ने कहा कि अन्यस संभागों की तर्ज पर राज्य  सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पीसीसी चीफ डॉ. चन्द्रभान शनिवार देर रात तक पहुंचेंगे। इसका मुख्या उद्देश्यी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम, वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन, राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, फ्लैगशिप कायक्रमों को आमजन तक पहुंचाना है। इसमें संभाग भर से विभिनन अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों के करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। जनसम्पर्क व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा में समर्थन रखने वाले लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में निचले स्तर के कार्यकर्ता को भी बोलने के लिए मंच उपलब्ध  कराने का यह प्रयास है।
पेट्रोल में मूल्यवृद्धि पर राज्य  सरकार के वैट में कमी कर मूल्य  कम करने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को समस्या  से अवगत कराया जाएगा। जो संभव होगा, आम जनता को राहत पहुंचाई जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *