पेट्रोल मूल्यवृद्धि पर युवाओं को ‘दौरा’

BY — May 26, 2012

उदयपुर। पेट्रोल के दामों में अचानक इतनी बड़ी वृद्धि पर लोगों में किस तरह की हताशा आ जाती है, इसका प्रदर्शन नाटक मंचन से भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह सूरजपोल चौराहे पर किया।

शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री  ने कहा कि मौजूदा सरकार की मनमानी से आम आदमी परेशान है और किस-किस तरह की परेशानियों से जूझ रहा है, यही इस प्रदर्शन के माध्य म से बताने का प्रयास किया गया है। नाटक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने दर्शाया कि पेट्रोल के बढे़ दामों से परेशान व्यक्तियों में किसी को दिल का दौरा पड़ गया तो किसी को पागलपन का। कोई सोचते-साचते दुर्घटना का शिकार हो जाता है तथा हर समय यही सोचता हे कि इस महंगाई से कैसे बचा जाए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, सभापति एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  किरण जैन, नगर परिषद सभापति रजनी ड़ांगी, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, नरेश पंवार सहित भाजयुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *