Header Banner

सांसद रघु मीणा ने सुनाई खरी-खरी

BY — May 27, 2012

कांग्रेस की संभागीय कार्यशाला में नहीं पहुंचे केन्द्री य मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने दी सीख

उदयपुर। केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी शनिवार रात तक उदयपुर में थे और रविवार सुबह बाहर निकल गए। उनके साथ सुविवि कुलपति आई. वी. त्रिवेदी गए बताया गया। इधर रविवार सुबह 10 बजे कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन था। नियत समय से करीब पौन घण्टे देरी से पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान को सुखाडि़या विश्वरविद्यालय ऑडिटोरियम पहुंचने पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सलामी दी।

फिर कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद चित्तौड़गढ़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास पहुंची। संबोधन में सांसद रघुवीर मीणा ने स्पष्ट खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि किसी के नारे लगाने या नहीं लगाने से वह बड़ा या छोटा नहीं हो जाता लेकिन इससे अनुशासन का पता चलता है। लोगों तक कोई भी गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। मंच पर सांसद रघुवीर मीणा, ताराचंद भगोरा, राज्य के जनजाति मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया, उदयलाल आंजना, मांगीलाल गरासिया, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या, कांता गरासिया सहित कई अन्य नेता बैठे। जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, नगर विकास प्रन्यास अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, देरी से पहुंचे संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, विधायक सज्जन कटारा आदि दर्शक दीर्घा में ही बैठे। शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा के संबोधन के दौरान कई बार डॉ. सी. पी. जोशी जिन्दाबाद के नारे लगे।
डॉ. सी. पी. जोशी समर्थक माने जाने वाले उदयलाल आंजना ने प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी को खरी कहते हुए कहा कि उनको जिला प्रभारी होने के बावजूद संभागीय कार्यशाला की जानकारी नहीं दी गई। उनके स्था न पर नीरज डांगी को प्रभारी बनाकर भेजा गया, क्योंक। अगर उनकी कोई गलती थी तो उन्हेंन बताया जाना चाहिए था। इसी प्रकार असंतुष्टा विधायक सोनिया से मिले। मैं असंतुष्टह की परिभाषा जानना चाहता हूं। अपनी किसी समस्याक को लेकर सोनिया गांधी से मिलना क्या असंतुष्टता है। अगर है तो फिर मैं असंतुष्ट  हूं। डॉ. चन्द्रभान ने अपने भाषण में कार्यशाला के दो अन्यं सत्रों में कार्यकर्ताओं से खुलकर बोलने को कहा।
उद्घाटन सत्र के बाद पत्रकार वार्ता में डॉ. चन्द्र्भान ने कहा कि 2013 व 2014 चुनावी वर्ष हैं। यह संगठन का वर्ष है। इसमें जनसम्पर्क अभियान, सदस्यता अभियान, ग्राम पंचायत स्तर, वार्ड स्तर तक की कांग्रेस कमेटियां गठित करनी हैं। अब तक 40 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन हो चुके हैं। इस वर्ष में 7 माह शेष हैं और 160 विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन करने हैं। डॉ. सी. पी. जोशी के कार्यशाला में नहीं आने को लेकर डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि वे बडे़ मंत्री हैं। उन्हें और भी कई काम होंगे। उन्हेंर यहां नहीं आगे किसी बडे़ सम्मेलन में बुलाएंगे। स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को स्वींकारते हुए उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें मिली हैं लेकिन जल्द ही उन्हें सुलझा लिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply