Header Banner

तेरे मस्त-मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गए चैन…

BY — May 27, 2012

indian idol parneet singh gill ने दी रंगारंग प्रस्‍तुतियां

मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लि.का 15 वां स्थापना दिवस

उदयपुर। इण्डियन आईडल के फाइनलिस्ट परलीनसिंह गिल ने आज मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लि. के 15 वें स्थापना दिवस पर धमाकेदार रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी अपने ही स्थान पर झूमने पर मजबूर कर दिया। आर्केस्ट्रा गुप के साथ परलीन ने नयी-पुरानी फिल्मों के अनेक गीत प्रस्तुत किये।

परलीनसिंह ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत डॉन फिल्म के गीत ‘अब मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन..’,इंतिहा हो गई इंतजार की,ना कोई खबर मेरे यार की..,तेरे मस्त-मस्त दो नैन, ले गये मेरा चैन.. गाकर श्रोताओं को झमूने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व  उनकी सह कलाकार ज्योति ने  जवोन जाने मन,हसीन दिल रूबा..,दम मारो दम मिट जाए गम.. की प्रस्तुति देकर माहौल में समां बांधा। तीन भाग में परलीनसिंह गिल ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर स्थानीय कलकार अरूण सनाढ्य ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
इससे पूर्व मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लि. के प्रबन्ध निदेशक सी.एस.राठौड़ व निदेशक डॉ. रीना राठौड़ ने राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, केरल,उत्तरप्रदेश,उड़ीसा से आये ग्राहकों तथा कम्पनी द्वारा सथापना दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में अनेक अतिथि एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रारम्भ में वैभवसिंह राठौड़ ने परलीनसिंह गिल को बुके भेंट कर स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply