Header Banner

वरिष्ठ नागरिकों का 49 सदस्यों का दल विदेश यात्रा पर

BY — May 29, 2012

उदयपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के 49 सदस्यों का एक दल आज यूरोप यात्रा पर रवाना हुआ। दल को समिति के संस्थापक सदस्य डॉ. सुन्दरलाल दक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व योग सेवा समिति परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में समिति द्वारा डॉ. एन.के.दशोरा के नेतृत्व में गये इस दल के सभी 49 सदस्यों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर एंव श्रीफल प्रदान कर सुखी एंव सफल यात्रा के लिये शुभकामनायें  दी गई। डॉ. दक ने बताया कि यह दल 29 मई से 13 जून तक 15 दिन की यात्रा के दौरान लन्दन, फ्रांस, स्वीट्जरलैण्ड, बेल्जियम, आस्ट्रिया, जर्मनी, नीदरलैंड, इटली सहित 9 देशों का भ्रमण करेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply