भारत बंद की तैयारियां पूरी, मजिस्ट्रेट नियुक्त

BY — May 30, 2012

उदयपुर। पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में 31 मई को विभिन्न  दलों द्वारा आहूत बंद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल को छोड़कर सब कुछ बंद कराया जाएगा। इस सब कुछ में न सिर्फ रोडवेज बल्कि ट्रेन संचालन भी शामिल है। स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

यहां देर शाम टाउनहॉल से श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल के नेतृत्व  में मशाल जुलूस भी निकाला गया। भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी की है। बुधवार सुबह जगदीश चौक से महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष अलका मूंदड़ा के नेतृत्वी में प्रभात फेरी निकाली गई। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए बंद सफल बनाने का आह्वान किया। दोपहर में प्रदर्शन भी किया गया।
विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्घि के विरोध में 31 मई के बंद को प्रस्तावित उदयपुर बंद के मद्देनजर उदयपुर नगर में कानून एवं शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने के लिए 5 कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा 5 आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर एवं हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को कार्यपालक मजिस्ट्रेरट नियुक्त किया गया है। इसी तरह हाथीपोल, घंटाघर, धानमण्डी, अम्बामाता एवं सुखेर क्षेत्र के लिए निकाय विभाग के उपनिदेशक, गोवर्धनविलास एवं नाई क्षेत्र के लिए जनजाति परियोजना अधिकारी, कलक्ट्रेट परिसर एवं बाहर के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रे ट गिर्वा तथा देहलीगेट एवं उदयपुर शहर के लिए गिर्वा तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रे ट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के तहसीलदार, देवस्थान विभाग के तहसीलदार, उपपंजीयक प्रथम एवं द्वितीय आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *