‘स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक’

BY — May 30, 2012

उदयपुर। योग शरीर व हृदय को सशक्त तो करता ही है बल्कि उन्हें स्वस्थ भी बनाता है। योगाभ्यास से बेहद सुकून मिलता है ओर तन मन में नई उर्जा का संचार होता है। सही ढंग से नियमित योग किया जाए तो विद्यार्थियों में बढ़ रहा तनाव अवष्य कम होता है। प्राणायाम के माध्यम से षरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है साथ ही नियमित अभ्यास से पूरा जीवन परिवर्तित हो सकता है।

स्वस्थ जीवन जीने है तो प्रत्येक प्राणी को योगभ्यास अवष्य करना होगा। ये विचार यहाँ जैनाचार्य देवेन्द्र मुनि मार्ग स्थित ‘देवेन्द्र धाम’ में ‘जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला मंडल’ द्वारा आयोजित योग शिविर में आए साधकों को संबोधित करते हुए पतंजलि योग समिति उदयपुर के मुख्य योग प्रषिक्षक अशोक जैन ने व्यक्त किए।
सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास करवाते हुए योग प्रषिक्षक अशोक जैन ने बताया कि सूर्य नमस्कार से संपूर्ण शरीर का व्यायाम होता है और दिनभर शरीर में फुर्ति रहती है। प्रतिदिन एक घण्टे में प्राणायाम की 60 प्रक्रिया जीवन में उतारने से व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है।  इस अवसर पर बच्चों की लम्बाई के लिए सर्वांग आसन कराया गया। मरकट आसन, भुंजग आसन करने से कमर दर्द से आराम मिलता है। दस दिवसीय इस निशुल्क योग षिविर में प्रतिदिन उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, शलभासन, नौकासन के साथ योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान आदि सिखाये जा रहे है। इसके अलावा उन्हें भारतीय संस्कारों की जानकारी भी प्रदान की गई। साधकों ने योग की बारिकियों से षिक्षा प्राप्त की ओर योग षिविर में घरेलु नुरूखो के अलावा योग पद्धति से विभिन्न असाध्य बीमारियों के इलाज के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। ज्ञात रहे कि प्रतिदिन योग शिविर का समय प्रातः 6.15 से 7.30 तक है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *