Header Banner

भव्य कलश व ध्वज दण्ड स्थापित

BY — May 31, 2012

उदयपुर। भुवाणा-प्रतापनगर बाईपास स्थित नवाघर भगतों की बावड़ी में कल श्री रूद्रवीर हनुमान मन्दिर पर आचार्य हेमन्त मेनारिया के निर्देशन में भव्य कलश एंव ध्वज दण्ड की विधि-विधान एंव मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई।

मुख्य ट्रस्टी दिनकर मोगरा व प्रदीप आमेटा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये गत 7 दिनों से नाना प्रकार के अनुष्ठान किये जा रहे थे। कलश एंव ध्वज दण्ड की स्थापना के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के करीब 3 हजार क्षेत्रीयवासी उपस्थित हुए। मोगरा ने बताया कि निकट भविष्य में ट्रस्ट की ओर से जन सेवार्थ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply