Header Banner

नैसर्गिंक सौन्दर्य का आनन्द लिय रोटेरियंस ने

BY — June 1, 2012

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा दुधतलाई स्थित रोप-वे व करणीमाता मन्दिर पर स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि इस अवसर पर करीब 110 रोटेरियन ने ऊंची पहाड़ी पर प्रकृति के सुन्दर नजारों का आनन्द ले कर प्रकूति द्वारा मूक रूप से कही जाने वाली बातों को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया। रात्रि को रोप वे पर राशनी में नहायी हई पहाड़ी के नजारें देखने लायक थे। मानो रात की रानी सजधज कर पहाड़ों पर उतर आयी हो। कार्यक्रम पश्चात क्लब की ओर से रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पुरूष,महिला, बुजुर्ग,युवा एंव बच्चों सभी ने प्रकृति के नैसर्गिंग सौन्दर्य का भूरपूर आनन्द उठाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply