Sat, September 12, 2026
Header Banner

‘व्‍यायाम से संभव है डायबिटीज से बचाव’

BY — June 2, 2012

निशुल्क जांच में 153 रोगियों को परामर्श

उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत शनिवार को औषधालय मे निशुल्क डायबिटीज जांच की गई जिसमें काफी महिला पुरूषों ने जांच करवाई। शिविर में कुल 153 रोगियों ने जांच करवा कर परामर्श लिया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अत्यधिक काबोहाईड्रेट व खान पान में अनियमितता, शारीरिक श्रम का अभाव ही डायबिटीज का मुख्य कारण है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्का से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। इस समय व्यक्ति को चलने की बजाय खडे़ रहना, खडे़ रहने की बजाय बैठना, बैठने की बजाय लेटना, लेटने की बजाय सोना आदि लक्षण नजर आने लगे तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। अत: भारतीय जीवनशैली अपनाकर एवं खान-पान पर नियंत्रण कर डायबिटीज से बचा जा सकता है।
शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ. विष्णु बंशीवाल व नर्स इन्दिरा डामोर, रामसिंह ठाकुर, प्रिया औदिच्य, विकास औदिच्य ने निशुल्कॉ सेवाएं प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply