Header Banner

एकेडमिक कौंसिल की अनुशंसाएं पारित

BY — June 4, 2012

एमपीयूएटी के बॉम की बैठक

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रबंध मण्डल की बैठक जयपुर में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल ने की। बैठक में मुख्य रूप से निम्न मुद्दों पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई।

विश्वविद्यालय का वर्ष 2012-13 का वार्षिक बजट पारित कर दिया गया। इसके बाद अकादमिक परिषद में पारित अनुशंसाओं को स्वीकृति दी गई। गत वर्ष विज्ञापित विषय विशेषज्ञों के शस्य विज्ञान में एक पद व उद्यानिकी में दो पदों पर नियुक्ति हेतु चयन मण्डल द्वारा प्रस्तावित व्यक्तियों के नामों का अनुमोदन किया गया।
विश्वतविद्यालय के कुल सचिव डॉ. पी. के. गुप्ता ने बताया कि बैठक में राजस्थान सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (उच्च शिक्षा) राजीव स्वरूप, उपसचिव (वित्त) ललित गुप्ता, उप सचिव (कृषि) अनिल कुमार गुप्ता, विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. पी. एल. मालीवाल, वित नियंन्त्रक भूपेश माथुर तथा प्रबंध मण्डल की सदस्य नीलिमा सुखाडिया, डा० एस० आर चौधरी,  एस. पी. नाथानी, डॉ. अरुणा परिहार उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply