विश्व पर्यावरण दिवस पर सुबह निकलेगी रैली

BY — June 4, 2012

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को सुबह 7 बजे जिला पर्यावरण समिति द्वारा पर्यावरण रैली (पैदल तथा साईकिल) का आयोजन किया जाएगा। उप वन संरक्षक (दक्षिण) ने बताया कि पर्यावरण रैली को जिला पर्यावरण समिति अध्यक्ष व जिला कलक्टर हेमंत गेरा व जिला प्रमुख मधु मेहता हरी झंडी दिखाकर वन भवन चेतक सर्किल मोहता पार्क उदयपुर से रवाना करेंगे।

रैली यूआईटी सर्किल, सर्किट हाउस से होते हुए समापन फतहसागर की पाल, मोती मगरी के मुख्य द्वार पर होगी। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को दिये गये कूपन में से लॉटरी द्वारा लक्की ड्रॉ निकाल कर दो प्रतिभागियों को एक-एक साइकिल प्रदान की जायेगी। आयोजन में एलएण्डटी व जीएमआर कम्पनी की सहभागिता रहेगी। समारोह स्थल मोती मगरी मुख्य द्वार पर पर्यावरण चेतना संबंधी नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *