बदला मौसम, आने वाला है मानसून

BY — June 7, 2012
एक ओर दोपहर की भरी गर्मी में जाती युवतियां।

उदयपुर। केरल में मानसून पहुंच चुका है। राजस्थान में 15 जून के बाद पहुंचने की घोषणाएं की गई हैं। मानसून पूर्व की बारिश यहां 15 जून के बाद कभी भी हो सकती है हालांकि मौसम शुक्रवार से कुछ बदल गया। इससे पूर्व रोहिणी नक्षत्र तप रहा था। उस कारण गर्मी भी अपने चरम पर थी।

दोपहर बाद आसमान में छाए बादल।

शुक्रवार को दोपहर में धूप के साथ बादलों की लुका छिपी चलती रही। कभी धूप तो कभी छांव सा मौसम रहा। कुछ देर हवाएं भी चली। महसूस हुआ कि बारिश होने वाली है लेकिन सिर्फ छांव ही रह गई, बारिश नहीं हुई।
लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की आस है। बड़ी उम्मीद लगाए बैठे शहरवासी जल्द ही इंद्रदेव की कृपा की इंतजार में हैं। इस बार झीलें भी जल्दी भर जाने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। गत वर्ष अच्छी वर्षा के कारण सभी झीलें भर गई थीं वहीं ओवरफ्लो भी हुई थीं। इस बार काफी झीलें भरी हुई हैं, इसलिए इस बार उम्मीद की जा रही है कि झीलें ओवरफ्लो भी जल्दी  ही हो जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *