Header Banner

राजस्थान विद्यापीठ में विधिवत कामकाज शुरू

BY — June 8, 2012

सुबह कार्यालय नहीं खोलने देने पर हुआ विरोध

उदयपुर. राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विधिवत काम शुरू हो गया. चांसलर के कमरे पर लगी सील हटाकर कर्मचारी अंदर पहुंचे और विधिवत काम शुरू कराया. जानकारों के अनुसार कुल प्रमुख एवं संगठन सचिव के रोकने पर प्रताप नगर से समर्थकों का यहां जमावड़ा लग गया.

फिर बाद में कार्यालय खोले गए. शाम को कुल प्रमुख ने पांच जनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें उन्हें कार्यालय खोलने से रोकने का आरोप लगाया गया. इस पर सूरजपोल थाने में समझाईश की गई.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply