भाजयुमो का कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

BY — June 11, 2012

उदयपुर। केन्द्र व राज्य की कथित जनविरोधी सरकारी नीतियों को लेकर भाजयुमो ने कांग्रेस भगाओ देश बचाओ का आह्वान पर सोमवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजयुमो शहर एवं देहात की ओर से टाउनहॉल में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए।

यहां से निकली रैली बापू बाजार, सूरजपोल, मार्शल चौराहा, मण्डी , देहलीगेट होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। रास्ते में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते चल रहे थे। कलक्ट्रेट के बाहर सुबह 10 बजे से आवागमन एकतरफा कर दिया गया था। वहां मंच सजाया गया था। रैली पहुंचने के बाद मंच से शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल, महामंत्री छगन माहुर, शहर जिलाध्ययक्ष जिनेन्द्रा शास्त्री , देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र औदिच्य ने सरकार पर जमकर आरोप लगाए।
शहर में निकाली गई रैली से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात रोकने से वाहनचालकों को घूमकर शास्त्री  सर्किल होते हुए देहलीगेट जाना पड़ा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *