दो युवतियों की जलने से मृत्यु

BY — June 11, 2012
युवतियों की मृत्‍यु के बाद विलाप करती उनकी मां।

उदयपुर/सुलई (खेरवाड़ा)। जिले के उपखण्ड खेरवाडा के लराठी ग्राम में दो युवतियों की जलने से मृत्यु हो गई। खेरवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में लराठी गांव में सुबह करीब 9 बजे घर से धुआं निकलते देखकर ग्रामीण दौडे़।

जानकारी करने पर पता चला कि घर में रेखा एवं उसकी बहन अकेली थी। बचाने पहुंचे ग्रामीणों को दोनों की पूरी तरह जले हुए शव मिले। जलने के बाद उसकी मां घर में विलाप करती नजर आई। सरपंच बालकृष्णं मीणा को ग्रामीणों के सूचना देने पर मीणा ने खेरवाड़ा पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस मय जाब्ताम मौके पर पहुंची। बताया गया कि मृतकाओं के तीन भाई हैं जो अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। उनके आने पर ही शवों का पोस्टरमार्टम कराया जा सकेगा।

महेश पटेल

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *