Header Banner

‘जहां भागवत कथा वहां सारे तीर्थ’

BY — June 13, 2012

उदयपुर. महामंडलेश्वर गंगादास बापू के कृपा पात्र बाल संत प्रियांशू महाराज ने कहा कि अगर कृष्ण के दर्शन करने हैं तो भागवत कथा सुनो। कृष्ण की कथा ही के अलावा अन्य बातें व्यर्थ है। जहां भागवत कथा होती है वहां सारे तीर्थ चले आते हैं।

प्रियांशू महाराज स्थानीय पुष्प वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। वाचन के दौरान उन्होंने कहा कि जीव पर प्रभु की कृपा तीन प्रकार से होती है। मूर्ति के रूप में, कथा के रूप में तथा संत के रूप में। मृत्यु सुधारनी है, तो भागवत कथा सुनो अगर जीवन जीना है तो रामायण ग्रंथ सुनो। उन्होंने बताया कि भक्ति दो प्रकार की होती है। सकाम और निष्काम। उन्होंने सिखाया कि हमें निष्काम भक्ति करनी चाहिए। इसमें बिना कुछ मांगे परमात्मा से सच्चे हृदय से प्रेम करना चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply