सिटी सेंटर पर शिविर में 77 रोगी लाभान्वित

BY — June 14, 2012

उदयपुर. शहर के सुखाडिय़ा सर्कल के पास भोमविला स्थित गीतांजली हॉस्पिटल सिटी सेन्टर पर मंगलवार व बुधवार को निशुल्क किडनी, मूत्र व पथरी रोग शिविर लगाया गया। शिविर में 77 रोगी लाभान्वित हुए।

शिविर में हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सूरज गोदारा (नेफ्रालॉजिस्ट) व डॉ. पंकज त्रिवेदी (यूरोलोजी) ने सेवाएं दी। हॉस्पिटल के सिटी सेन्टर में शाम को 6 से 8 बजे तक नियमित पेट व लीवर, मूत्र, पथरी, किडनी एवं कैंसर रोग की परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *