भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

BY — June 19, 2012

उदयपुर। ‘कांग्रेस हटाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। टाउनहॉल से निकला जुलूस शहर के मुख्यक मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा जहां नारेबाजी करते हुए वापस रैली टाउनहॉल पहुंची।

जुलूस का नेतृत्व  मोर्चा अध्येक्ष अलका मूंदड़ा, सभापति रजनी डांगी, प्रदेश प्रतिनिधि किरण जैन, हंसा माली आदि कर रही थीं। रैली में ऊंट गाडिय़ों पर जनसमस्याओं से जुड़ी विभिन्न झांकियां भी शामिल  की गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों के माध्यम से महिला मोर्चा ने महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों की तरफ आमजन का ध्यान खींचने का प्रयास किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *