न थकान है, न बोझ, यही तो है श्रद्धा

BY — June 20, 2012

भगवान जगन्ना थ रथयात्रा गुरुवार को

उदयपुर। अपने काम धंधे छोड़कर गुरुवार को निकलने वाली रथयात्रा की तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है। किसी को कोई बोझ या थकान नहीं लग रही है क्योंकि ये उनकी श्रद्धा का सवाल है।

कार्यकर्ताओं की इस भीड़ में बच्चे शामिल हैं तो कहीं पकी उम्र के लोग भी। उम्र के इस अंतर में जोश की कहीं कमी नहीं है। रथयात्रा के लिए घर घर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। हिंदू महासेना टाइगर फोर्स की की ओर से श्री जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा का 21 किलो फूल माला से स्वागत किया जाएगा। आरएमवी स्कूल के पास भगवान की 51 दीपों से आरती की जाएगी, वहीं केसर बाटी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ का प्राकट्योत्सव मनाया गया। समिति सचिव गिरीश शर्मा ने बताया कि सेक्टार 7 से गुरुवार सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र जी एवं सुभद्राजी के साथ नगर भ्रमण को निकलेंगे। रथ मार्ग को गंगाजल एवं गोमूत्र से पवित्र किया जाएगा। रथयात्रा में पुरुष पारंपरिक वेशभूषा तथा केसरिया पाग व महिलाएं केसरिया परिधान पहनकर शामिल होंगे। हकीम खां घोड़ी वाले की ओर से 11 अश्वा स्व्र्ण रथ की शोभा बढ़ाएंगे वहीं शिवसिंह सोलंकी महाआरती करेंगे। इको फ्रेंडली आतिशबाजी की जाएगी। मादड़ी टेकरी लिंक रोड पर मणिबेन पटेल, गुजराती समाज तथा सेक्टर 4 व 5 व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। कृषि मंडी मजदूर संघ यात्रा में भजन की सरिता बहाएगा वहीं महादेव सेना द्वारा शस्त्र  प्रदर्शन किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *