कटारिया को पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले गई सीबीआई

BY — June 21, 2012

उदयपुर। सीबीआई सोहराबुद्दीन मामले में पूर्व गृहमंत्री एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया से गांधीनगर (गुजरात) में पूछताछ कर रही है। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के दौरान कटारिया गृहमंत्री थे।

जानकारों के अनुसार कटारिया गुरुवार को सराड़ा क्षेत्र के दौरे पर थे। वहीं सीबीआई का दल पहुंचा और कटारिया को अपने साथ गांधीनगर ले गया। शहर भाजपा नेता मोतीलाल डांगी पर गत दिनों हुई फायरिंग मामले में आजम और अयूब का नाम सामने आ रहा है। उधर सोहराबुद्दीन मामले में आजम सीबीआई का मुख्य गवाह है। हालांकि दोनों मामलों का कोई लिंक होने से स्थानीय उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से इनकार करते हुए कहा कि दोनों मामले अलग-अलग हैं। इस मामले में भाजपा शहर जिला प्रवक्‍ता सहित अन्‍य कई पदाधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके फोन बंद थे।

उधर शहर भाजपा नेताओं ने सीबीआई का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। कटारिया के धुर विरोधी पूर्व जिलाध्‍यक्ष ताराचंद जैन एवं पूर्व सभापति रवीन्‍द्र श्रीमाली ने एक बयान में कहा कि कटारिया को गुजरात ले जाकर पूछताछ करना निंदनीय है। पूर्व मंत्री राजेन्‍द्रसिंह राठौड़ को भी सीबीआई के गिरफ्तार कर बाद में न्‍याय पालिका द्वारा बरी करना दूध का दूध और पानी का पानी साबित करता है। ललित तलेसरा, राजेश वैष्‍णव, जगदीश शर्मा, विजय आहूजा आदि ने घटना की निंदा की है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *